मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से मुलाकात कर लेंगे आशीर्वाद, तय होगी बिहार के विकास की नई 'दशा और दिशा'!

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए

मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से मुलाकात कर लेंगे आशीर्वाद, तय होगी बिहार के विकास की नई 'दशा और दिशा'!
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का रोडमैप तैयार करने वाली एक बड़ी बैठक मानी जा रही है।""बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इंडिगो की विमान संख्या 6E2269 से दिल्ली रवाना हुए हैं

सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी मिल रही है कि आज शाम 4:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बेहद अहम मुलाकात होने वाली है। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली शिष्टाचार भेंट होगी, जहाँ सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री से आशीर्वाद लेंगे।" "इस मुलाकात के पीछे के एजेंडे पर सबकी नजरें टिकी हैं। बिहार में नई सरकार कैसे काम करेगी और विकास की गति को कैसे दोगुना किया जाएगा, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और तालमेल बिठाने की रणनीति तय की जाएगी। इस मुलाकात को बिहार के आगामी राजनीतिक और आर्थिक भविष्य के लिए निर्णायक माना जा रहा है।"

"सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दिल्ली प्रवास के दौरान सम्राट चौधरी के कई अन्य दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की भी संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरे के बाद बिहार के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।"

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी शपथ लिया था. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के भी आने की चर्चा थी. लेकिन पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी से सीएम सम्राट चौधरी बिहार के विकास कार्यों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.